विधायक का स्टीकर लगा घूम रहे भौकाली विशाल पर एसपी सिटी वैधानिक कार्यवाही के लिए हिरासत मेंभेजा
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) भौकाल टाइट करने के लिए गाड़ी पर लगाया विधायक का स्टीकर एसपी सिटी ने गाड़ी चालक सहित गाड़ी को लिया हिरासत में। पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई अपने आवास से निकलकर पुलिस ऑफिस अपने कार्यालय पहुंच रहे थे, तभी पुलिस ऑफिस के सामने काले रंग की इंडिवर गाड़ी दिखाई दी जिस पर भाजपा झंडा लगा विधायक सदस्य विधान परिषद का स्टीकर लगा हुआ था, जिसकी वैधता 2021 क्रम संख्या 4 विधायक (सदस्य विधान परिषद) विधान परिषद उत्तर प्रदेश सचिवालय लाल बहादुर शास्त्री भवन अथवा लोक भवन के अतिरिक्त सचिवालय के समस्त भवनो के लिए मान्य था। अंदर एक पास और लगा हुआ था जिस पर वाहन पास खिचड़ी मेला यूपी 32 ई पी 3838 इंडिवर गाड़ी विशाल यादव बैजनाथपुर अंकित है। लेकिन इस विशाल यादव को यह नहीं मालूम था कि पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई के दृष्टि से अवैध तरीके से वाहन पर विधायक का स्टीकर (पास) लगाकर गाड़ी चलाना कितना महंगा पड़ेगा और एसपी सिटी ने,भौकाल टाइट करने वाले विशाल यादव की हेकड़ी टाइट करते हुए तत्काल अपने हमराहियों को गाड़ी चालक सहित वाहन को कैंट पुलिस को सुपुर्द कर वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश जारी कर दिया।
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…
मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…
त्रिस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं सम्बन्धित शिक्षकों को सम्मानित किया गया गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दीनदयाल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के…