मनपा के अस्पतालो मे सभी भारतीय नागरीको का मुफ्त इलाज हो-अकबर शेख

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) मुंबई मनपा के अस्पतालो को यह सुनिश्चित करना है कि सभी भारतीय नागरिक गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज प्रदान करें।
मंगलवार को राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश संघटक सचिव अकबर शेख ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार व मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को लिखित पत्र देकर मनपा के अस्पतालों मे मुंबई के बाहर रहने वाले सभी भारतीय गरीब परिवारों के लोगों का मुफ्त इलाज ना सुनिश्चित करने के जी,आर,2024-2025 रद्द करने के बारे में उल्लेख किया है।
अकबर शेख ने उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार व मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखा है की, मुंबई मनपा के तरफ से एक जीआर 2024 – 25 आया है की मुंबई में मनपा के अस्पतालों में सिर्फ मुंबईकरो का मुफ्त इलाज होगा और मुंबई से बाहर आने वाले लोगों को अब पैसा देना होगा, इसलिए अकबर शेख ने उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार और बीएमसी कमिश्नर से यह मांग किया है कि इसको तत्काल रद्द किया जाना चाहीए और उसका लाभ सभी भारतीयों को मिलना चाहिए ?
शेख खुद ही इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार से मुलाकात करके उन्हे ज्ञापन सौपा और उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार ने तुरंत मनपा आयुक्त को आदेश दिया है कि इस पर निर्णय लिया जाए और इस पर विचार करके उसको तत्काल पहले जैसा ही प्रभाव में लाया जाए। जैसा कि पहले प्रत्येक नागरिक को मुफ्त में मनपा के अस्पतालो में दवाई और ट्रीटमेंट मिलता था वैसा ही मिलना चाहिए।
युवा नेता अकबर शेख का कहना है की हर भारतीय गरीब परिवार सभी मनपा अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ उठाने के पात्र हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

4 minutes ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

9 minutes ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

11 minutes ago

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…

2 hours ago

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

3 hours ago