भारतीय किसान यूनियन टिकैट ने 26 फरवरी को ट्रैक्टर परेड की तैयारी की

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने बदायूं जिले के किसानों का 26 फरवरी को ट्रैक्टर परेड के लिए आवाहन किया।इस दौरान डब्लू टीओ का पुतला दहन करके विरोध प्रकट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंखधर सोमवार को बदायूं के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा राजनीतिक दलों के लिये केवल वोट के लिए ही जनता से सरोकार होता है, राजनीतिक दल व्यापार में तब्दील हो गया है कोई भी जन समस्या से इनका सरोकार नहीं है। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा सन 1984 से बदायूं जिले में बाहरी नेता संसद सदस्य चुने जाते हैं, बदायूं का इससे बड़ा दुर्भाग्य हो ही नहीं सकता, यह परंपरा कांग्रेस ने शुरू की,अब सभी दलों में यह परंपरा लागू है। इस बार बाहरी नेताओं का जमकर विरोध करेंगे चाहे किसी भी दल का हो इस परंपरा की पुनरावृत्ति ना हो, वैसे हमें किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है सभी राजनीतिक दल एक जैसे ही हैं। इस समय किसान दिल्ली बॉर्डर पर जंग लड़ रहा है राजनेता मौन धारण करके बैठे हैं, यह लोग मोदी सरकार के आगे बोल नहीं सकते तो मोदी सरकार से क्या लड़ेंगे। हट धर्मी अहंकारी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों पर गोली चलवा कर जनरल डायर जलियांवाला बाग का पार्ट 2 दोहराने की कोशिश में लगे हुए हैं, यह नहीं लग रहा है देश का किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहा है आखिर उसकी मांगों को पूरा क्यों नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा दिल्ली आंदोलन अब लंबा चलेगा इस आंदोलन के लिए हमारे नेता रणनीति तय करने में लगे हुए हैं, आंदोलन कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा इसके लिए हमें निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। हम लोग भी क्षेत्र में घूम-घूम कर रणनितियां तैयार कर रहे हैं जैसे ही हमारे नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का निर्देश प्राप्त होगा, हम दिल्ली के लिए निकल पड़ेंगे। हमारी जथतेदारियां तय की जा रही हैं कहां-कहां से कब जत्था रवाना होंगे इसके लिए जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंकधर अपनी रणनीति को अंजाम देने में लगे हुए हैं। 26 फरवरी को हम लोग डब्लू टीओ का पुतला दहन करेंगे। पंचायत में तस्लीम गाजी तहसील उपाध्यक्ष, फैयाज अली जिला प्रचार मंत्री, राशिद अब्बासी जिला महामंत्री, नरेंद्र कुमार सक्सेना सदर तहसील अध्यक्ष, ठाकुर अर्जुन सिंह जिला उपाध्यक्ष, ठाकुर अजय पाल सिंह सदर तहसील, महासचिव कैसर अली नत्थू लाल नगर अध्यक्ष, बदायूं हारून गौश उझानी, नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

4 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

4 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

4 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

5 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

5 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

5 hours ago