बड़ेवन चौराहे से भारत जोड़ो यात्रा पालीटेक्निक चौराहे पर पहुंची

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा) जनपद मुख्यालय के बड़ेवन चौराहे से भारत जोड़ो यात्रा निकलकर न्याय मार्ग, गांधीनगर, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार होते हुये पालीटेक्निक चौराहे पर पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रान्तीय अध्यक्ष एवं फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने शास्त्री चौक पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होने कहा वर्षों से जो नफरत फैलाई गई है, लोगों को हिन्दू मुसलमान के नाम पर बांटा गया है, उससे हुई क्षति से देश को बचाने के लिये राहुंल गांधी समूंचे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ कांग्रेस जनों के नेतृत्व में यात्रा निकाली जा रही है जिसे जनता का व्यापक स्तर पर समर्थन मिल रहा है। भारत जोड़ों यात्रा की सफलता से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि, अगामी लोकसभा चुनाव में अहंकारी भाजपा का सफाया हो जायेगा। एक सवाल के जवाब में वीरेन्द्र चौधरी ने कहा, जिन मूल्यों पर भाजपा राजनीति कर रही है उन मूल्यों पर कांग्रेस कतई सत्ता में नही आना चाहती। कांग्रेस का अपना एक आचरण और आदर्श है। एक विचारधारा है जिसे कांग्रेस अपनी ताकत मानती है।
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि, भाजपा को सत्ता में बनाये रखने के लिये जनता को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। कहीं ऐसा न हो जब इसका अहसास हो तब तक बहुत देर हो जाये। इसीलिये यात्रा के माध्यम से देश की जनता का जागरूक किया जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस नेता ने लालबहादुर शास्त्री, संत गाडगे, पण्डित नेहरू, भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। टाउन हाल के पास गांधी, नेहरू, शास्त्री के वेष में युवक यात्रा में शामिल हुये। यात्रा शुरू होने से पहले सहारा के जमाकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिये संघर्ष कर रहे अभयदेव शुक्ल ने वीरेन्द्र चौधरी से मुलाकात की और जनहित के मुद्दे पर सहयोग मांगा।
यात्रा का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वड़ेवन चौराहे पर पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ला, देवी प्रसाद पाण्डेय, साधूसरन आर्य, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, विजय तिवारी, विश्वनाथ चौधरी, मो. रफीक खां, सूर्यमणि पाण्डेय, अनिरूद्ध तिवारी, गंगा प्रसाद मिश्रा आदि ने वीरेन्द्र चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा में कांग्रेस महासचिव जयकरन वर्मा, जयंत चौधरी, कुंवर जीतेन्द्र सिंह, कमरूलहुदा, विपिन राय, शिवाकांत त्रिपाठी, रंजना सिंह, मंजू पाण्डेय, नीलम विश्वकर्मा, नोमान अहमद, विवेक श्रीवास्तव, पंकज द्विवेदी, आदित्य त्रिपाठी, सुधीर यादव, संदीप श्रीवास्तव, प्रमोद द्विवेदी, नफीस अहमद, शौकत अली, डा. वाहिद सिद्धीकी, वीरेन्द्र मिश्रा, इम्तियाज अहमद, अलीम अख्तर ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, शीतला शुक्ला, पीएन दूबे, गायत्री देवी, डा. शीला शर्मा आदि की मौजूद रही।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

7 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

8 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

9 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

9 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

9 hours ago