कलेक्ट्रेट परिसर में भंडारे का हुआ आयोजन

डीएम दिव्या मित्तल ने की विधिवत पूजा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर आयोजन की शुरुआत की।
भंडारे में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे परिसर में भक्ति, सेवा और सौहार्द का वातावरण व्याप्त रहा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार राय, कोषाधिकारी अतुल पांडेय सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण एवं आयोजन की व्यवस्था में सहभागिता निभाई।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि आस्था और जनसेवा के ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को बल मिलता है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को सफल संचालन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

15 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

15 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

15 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

15 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago