खाद की कालाबाजारी को लेकर भाकियू ने किया एक दुकान के खिलाफ जांच की मांग

मधुबनी में 266/- रुपये की खाद 400/- रुपये में बेचने का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा क्षेत्र के मधुबनी स्थित एक खाद की दुकान पर दुकानदार द्वारा किसानों के हक पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। सरकार द्वारा निर्धारित दर 266.50 रुपये प्रति बोरी की सब्सिडी वाली खाद खुलेआम 400/- रुपये प्रति बोरी बेची जा रही है। खाद की इस कालाबाजारी से किसान परेशान हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है।
प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को दुकान पर खाद लेने पहुंचे नसरुद्दीन, हरेंद्र विश्वकर्मा, संतोष यादव, संजय कुमार, रमेश, रत्तन सहित सैकड़ों किसानों ने बताया कि धान की फसल पानी के लिए सुख रही थी। अब खेतों में वर्षा का पानी भर जाने से खेतों में यूरिया खाद डालना आवश्यक हो गया है। लेकिन खाद दुकानदारों द्वारा 266/- रुपये की खाद 400/- रुपये में दिया जा रहा है। जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार अधिक दाम वसूलने के साथ-साथ रसीद भी नहीं दे रहे हैं, जिससे किसानों को कोई सबूत नहीं मिल पाता है। सरकारी दर की अनदेखी कर दुकानदारों द्वारा मनमानी कीमत वसूली जा रही है। भाकियू नेता प्रमोद चौधरी व बाबूलाल सहित तमाम किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि खाद की दुकानों पर नियमित जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो।
इस सम्बंध में जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा से जानकारी ली गयी तो उन्होंने जांच करा कर कड़ी कार्यवाही की बात कही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा जनसेवा का संकल्प, याद किए गए राम प्रसाद जायसवाल

बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

7 seconds ago

20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति: इतिहास के प्रमुख जन्मदिन, मशहूर हस्तियों की जीवनी और प्रेरक व्यक्तित्व

20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति: इतिहास के प्रमुख जन्मदिन20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय साहित्य,…

36 minutes ago

20 फरवरी 2026: इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ

20 फरवरी 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का दैनिक राशिफल, किसे होगा…

1 hour ago

होली से पहले खाद्य विभाग सख्त: संत कबीर नगर में नमकीन का नमूना जांच को भेजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…

2 hours ago

सुविधाओं की मांग को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना

कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी: बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर उठा सवाल…

2 hours ago