भागलपुर/ देवरिया( राष्ट्र की परम्परा)
आपात स्थिति में प्रभावी रूप से सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा बंद 3 दिनों के लिए यह पुल शनिवार को फिर से चालू कर दिया गया ।भागलपुर का पुल की स्थिति बरकरार है, लेकिन वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इस पुल का लगभग 1 साल से मरम्मत हो रहा है । इस पुल में तकनीकी खराबी आ जाती है। पूल में लगभग 1से 2 फुट गैप हो जाता है। जिससे लोगों के मन में दुर्घटना होने का भय व्याप्त रहता है । आपको बताते चलें भारी वाहनों के आवागमन से पुल के पायो के बीच में दरारे आ जाती है। जिसके कारण वाहनों को आने जाने से रोक दिया जाता है। और पुल का मरम्मत कार्य शुरू हो जाता है । पुल का मरम्मत कार्य ठीक हो जाने पर वाहनों को आने जाने की अनुमति दी जाती है। ताकि यह सुनिश्चित हो सके की पुल सही रूप से ठीक हो गया है। लेकिन यह ट्रायल लगभग 8 महीनों से चल रहा है अभी भी पूल यथावत स्थिति में ही नजर आता है दिख रहा है। पुल पर दोपहिया ,चार पहिया, तिपहिया वाहनों को आने-जाने की अनुमति है ।जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दिया गया है ताकि भारी वाहन न आ सके। इस सेतु के खराब होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…
जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…
UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…