बीईओ ने आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

धर्मपुर पर्वत न्याय पंचायत में जाना शिक्षण व्यवस्था का हाल

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) डा. प्रभात चंद राय ने दुदही विकास खंड के धर्मपुर न्याय पंचायत के आठ परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीबीटी की की पेंडेंसी समाप्त कर लाभान्वित छात्रों का फोटो पोर्टल पर अपलोड करने व छात्रों के अधिगम स्तर में वृद्धि हेतु आवश्यक निर्देश दिया।
बीईओ ने दुमही ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, बलुआ टोला स्थित कंपोजिट विद्यालय, चितहीं प्राथमिक विद्यालय, मंझरिया ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय व रकबा दुलमापट्टी स्थित कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय रकबा, प्राथमिक विद्यालय इटवा टोला व बलुही का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित रहे तथा सभी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बनता मिला। बीईओ ने अध्यापक उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थिति पंजिका, मध्यान्ह पंजिका के निरीक्षण सहित कंपोजिट डीसीएफ, खेलकूद डीसीएफ, डीबीटी योजना, हरितिमा योजना, निपुण योजना आदि के प्रगति की विधिवत जानकारी ली। तथा कमी पाए जाने पर आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान बालकृष्ण, विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, ईश्वर चंद गुप्ता, हरिकेश यादव, नन्हे प्रसाद, नीतू यादव, अनीता कुशवाहा आदि शिक्षक मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर आज राज्यपाल से मिलेगा आजसू छात्र संघ का प्रतिनिधिमण्डल

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) झारखंड में लंबित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान की मांग तेज़…

11 minutes ago

राजनीतिक बयानबाज़ी के शोर में दबती आम जनता की ज़रूरतें — ज़मीन पर उतरे बिना अधूरा रह गया विकास

भारत में आज विकास सबसे ज़्यादा बोले जाने वाले शब्दों में से एक है, लेकिन…

1 hour ago

“तेज़ रफ्तार का कहर, धीमी होती ज़िंदगी – भारत में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का खामोश सच”

देश की सड़कें पहले से कहीं अधिक तेज़ हो चुकी हैं, लेकिन इसी रफ्तार ने…

1 hour ago

विनोद दुआ की विरासत: सवाल पूछती कलम का इतिहास

विनोद दुआ: स्वतंत्र पत्रकारिता की बुलंद आवाज, जिसने सत्ता से सवाल पूछने का साहस सिखाया…

2 hours ago

अभिनय, संस्कार और सौम्यता का प्रतीक: शशि कपूर की जीवन गाथा

एक युग के अविस्मरणीय अभिनेता: शशि कपूर की याद में विशेष लेख हिंदी सिनेमा के…

2 hours ago

फाइबर ऑप्टिक्स तकनीक के जन्मदाता जिनकी खोज ने बदली दुनिया

नरिंदर सिंह कपानी को आज विश्व “फाइबर ऑप्टिक्स के जनक” (Father of Fiber Optics) के…

2 hours ago