Categories: बहराइच

शिक्षकों की मासिक बैठक में बीईओ ने दिए आवश्यक दिशा- निर्देश भी

गांव में जाकर अभिभावकों कों जागरूक करने के लिए भी निर्देश दिए

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । विकास खण्ड नवाबगंज के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता में आवश्यक सुधार हेतु लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है,इसी क्रम में नवाबगंज में कार्यरत प्रधान शिक्षक एवं प्रभारी शिक्षकों की मासिक बैठक हाजी मोहम्मद युसूफ महाविद्यालय बाबागंज में खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा की अध्यक्षता में की गई।
बैठक के दौरान एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) नोडल शिक्षक और शिक्षक संकुल द्वारा विभिन्न दिशा निर्देशों को लेकर शिक्षण अभिगम को लेकर अवगत कराया गया, इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा ने शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए विद्यालय में निपुण लक्ष्य की प्राप्ति, प्रत्येक माह तुलनात्मक सूचना उपलब्ध कराना, अध्यापकों द्वारा शिक्षक सदर्शिका के प्रयोग की स्थिति, टीए ल एम के प्रभावी प्रयोग, प्रिंटरिच मटेरियल का कक्षाओं में उपयोग, बिग बुक के प्रयोग,शिक्षण योजना का निर्माण, नियमित शिक्षक डायरी का प्रयोग, निपुण तालिका, परिवार सर्वेक्षण, दूध, फल व खाद्यान्न, डीबीटी, कायाकल्प, मिड-डे -मील, कंपोजिट ग्रांट, ऑनलाइन अवकाश आदि योजनाओ की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
साथ की गांव में जाकर अभिभावकों कों जागरूक करने के लिए भी कार्यक्रम करने के निर्देश दिए, इस मौके पर एआरपी विपिन सिंह, राकेश मौर्या, सुनील कुमार, निर्मल शुक्ला सहित शिक्षक वैभव सिंह विशेन, अरविंद कौल, सत्यभानु, विनय सिंह, कैलाश नाथ वर्मा, केके श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, राबिन राठी, संजय गौतम, अब्दुल कदीर, आनंद आर्य, राजू चौहान, सर्वेश पाठक सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

6 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

6 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

8 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 hours ago