देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु विभिन्न उप योजनाओं में ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थी चयन की कार्यवाही जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देशन में जिला स्तरीय समिति (डी०एल०सी०) के सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य (सदस्य/सचिव) द्वारा समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया कि उक्त योजना में वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु प्रथम एवं द्वितीय फेज में कुल 2541 ऑन लाईन आवेदन विभिन्न उप योजनाओं में प्राप्त हुए है, जिसमें से 1566 आवेदक मानकानुसार अर्ह पाये गये। जिनका प्राप्त सांकेतिक लक्ष्य के सापेक्ष ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थी चयन की कार्यवाही एन0आई0सी0 देवरिया में सम्पन्न हुयी। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु प्राप्त सांकेतिकलक्ष्य /लाभार्थी चयन के विवरण में उन्होने बताया है कि निजी भूमि पर तालाब निर्माण एवं निवेश हेतु कुल आवंटित सांकेतिक लक्ष्य 5.500(हे0/सं0) एवं कुल आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष चयनित लाभार्थियों की संख्या 10 है। इसी प्रकार रियरिंग यूनिट निर्माण हेतु कुल आवंटित सांकेतिक लक्ष्य 4.550(हे0/सं0) एवं कुल आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष चयनित लाभार्थियों की संख्या 03(3.65) हे0 है। 06 टैंक क्षमता मध्याकार रीसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम/ बायोफ्लॉक निर्माण हेतु कुल आवंटित सांकेतिक लक्ष्य 01(हे0/सं0) एवं कुल आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष चयनित लाभार्थियों की संख्या 01, 100 क्यूबिक मीटर क्षमता लघु री-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम/बायोफ्लॉक निर्माण हेतु कुल आवंटित सांकेतिक लक्ष्य 20(हे0/सं0) एवं कुल आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष चयनित लाभार्थियों की संख्या 20, बैकयार्ड री – सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम निर्माण हेतु कुल आवंटित सांकेतिक लक्ष्य 118(हे0/सं0) एवं कुल आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष चयनित लाभार्थियों की संख्या 97, मोटर साइकिल विद आईसबॉक्स क्रय हेतु कुल आवंटित सांकेतिक लक्ष्य 28(हे0/सं0) एवं कुल आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष चयनित लाभार्थियों की संख्या 28, साइकिल विद आईसबॉक्स क्रय हेतु कुल आवंटित सांकेतिक लक्ष्य 24(हे0/सं0) एवं कुल आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष चयनित लाभार्थियों की संख्या 18, थ्री-व्हीलर विद आइसबॉक्स क्रय हेतु कुल आवंटित सांकेतिक लक्ष्य 01(हे0/सं0) एवं कुल आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष चयनित लाभार्थियों की संख्या 01, जिन्दा मछली विक्रय केन्द्र हेतु कुल आवंटित सांकेतिक लक्ष्य 05(हे0/सं0) एवं कुल आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष चयनित लाभार्थियों की संख्या 05, कियॉस्क निर्माण हेतु कुल आवंटित सांकेतिक लक्ष्य 08 (हे0/सं0) एवं कुल आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष चयनित लाभार्थियों की संख्या 05, लघु फिश फिड मिल स्थापना कुल आवंटित सांकेतिक लक्ष्य 01(हे0/सं0) एवं कुल आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष चयनित लाभार्थियों की संख्या 01 निर्धारित है। बायोफ्लाक पाण्ड निर्माण, इन्सुलेटेड व्हकिल्स, मध्यकार फीडमिल, वृहद फीडमिल, मत्स्य आहार प्लांट, मत्स्य बीज हैचरी, वृहद री – सर्कुलेटरी सिस्टम, इत्यादि योजनाओं आनलाइन आवेदन प्राप्त हुये थे जिनको समिति के निर्णय के अनुसार प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
इस दौरान एलडीएम अरुणेश कुमार , नंद किशोर प्रसाद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…
साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…
22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…
🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…