सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिल रहा-अमित सिंह बबलू

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विकास खण्ड लार के सहियागढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना है कि हमारा देश पूरी तरह से विकसित देश के रूप में जाना जाए। सन 2047 तक पूरे देश को विकसित देश के रूप में जाना जाए। उसी के क्रम में संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वास्थ्य विभाग,समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, कृषि विभाग, जल जीवन मिशन, बैंक एवं स्वंय सहायता समूह, बाल विकास पुष्टाहार के स्टॉल लगाए गए।जिसमें ग्रामीणों को सम्बंधित विभागों द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। लाभ के लिए सम्बंधित विभागों में रजिस्ट्रेशन भी किए गए। सहकारिता विभाग के द्वारा आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन के माध्यम से खेतों में नैनो यूरिया का छिड़काव कर उसका डेमो दिखाया गया।
अमित सिंह बबलू ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार की विभिन्न योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को संतृप्त करना है।
उक्त अवसर पर बीडीओ आनन्द प्रकाश एवम सभी अधिकारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

6 minutes ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

23 minutes ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

4 hours ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

4 hours ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

4 hours ago