प्रदेश की जनता को भी 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये भाजपा सरकार – रामजी गिरि

कांग्रेसियों ने अपर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप की सस्ते गैस सिलेंडर देने की मांग

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर भाजपा द्वारा राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने के उसी वादे को उत्तर प्रदेश में लागू करने की मांग को लेकर आज महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम सम्बोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारीसीमा पांडेय को दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं,उन राज्यों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अभी तक बढ़े हुए हैं।गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों की वजह से आम लोगों को खासकर महिलाओं को घर चलाने में काफी दिक्कतें हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है लेकिन प्रदेश की जनता को महंगे दामों पर गैस सिलेंडर खरीदना पड रहा है। मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनावों के प्रचार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सस्ते दामों में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है लेकिन उत्तर प्रदेश के लोगों को महंगा गैस सिलेंडर खरीदने को मजबूर होना भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री का दोहरा चरित्र उजागर करता है। जिला कांग्रेस कमेटी मांग करती है जिस प्रकार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी राज्यों में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश की जनता को सस्ते दामों पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं।
ज्ञापन सौंपने वालों में पुरुषोत्तम नारायण सिंह, दीनानाथ भारती,आनंद देव गिरि,जयदीप त्रिपाठी, विजयशेखर मल्ल रोशन,नीलेश त्रिपाठी , जुलेखा खातून, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी,अवधेश यादव, दीनदयाल यादव, जगरनाथ यादव,धर्मेन्द्र पांडेय,कमलेश मिश्र,प्रेमलाल भारती, रामअशीष साहनी,जब्बार अहमद,सुनील द्विवेदी, भरत मणि त्रिपाठी, डॉ एस के पाठक, मनोज मणि त्रिपाठी, सलीम अली,रामप्रवेश सिंह,उत्तेज मिश्र, शम्भू नाथ दीक्षित, रीता देवी,सुहैल अंसारी, किताबुद्दीन, जेपी यादव,जावेद अहमद,कन्हैया कुशवाहा, विजय शंकर सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago