हमारी स्वयं की राह यदि सही है,
तो किसी को सबूत क्यों देना है,
ख़ुद अपनी मंज़िल पर डटे रहना,
सबूत सभी को वक्त दे देता है।
अँधेरा हटाने में वक़्त बर्बाद होता है,
दीपक जलाने में एक पल लगता है,
दूसरों को नीचा दिखाना छोड़ खुद
को ऊँचा उठाना सार्थक होता है।
बुरे वक्त में जो सहारा देता है,
वह तो ईश्वर स्वरूप होता है,
सफल असफल होना अपने
अपने कर्म पर निर्भर होता है।
एक ओर जहाँ सफलता दुनिया
को हमारी पहचान करवाती है,
दूसरी ओर हमारी असफलता
हमें दुनिया को पहचनवाती है।
सफलता हेतु गुरु, सन्त दोनों हैं,
उनकी शिक्षा और उपदेश भी हैं,
आदित्य फिर भी हम दुःखी रहते हैं,
क्योंकि हममें वह आचरण नहीं हैं।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
प्रेरक प्रसंग: मो.मोइजुद्दीन- झारखण्ड एक किसान के घर एक दिन उसका कोई परिचित मिलने आया।…
पुरी/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे गए…
सड़क सुरक्षा आज महज़ यातायात नियमों का विषय नहीं रही, बल्कि यह समाज की संवेदनशीलता…
गोमती/त्रिपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्रिपुरा पुलिस ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
कुड्डालोर/तमिलनाडु (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय सभ्यता की आत्मा में नारी शक्ति का विशेष स्थान रहा…