Categories: Uncategorized

बी एड प्रवेश परीक्षा आज, सभी तैयारियां पूरी

प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे 1139 छात्र-छात्राएं

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ने किया केंद्रों का निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)‌। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा 9 जून दिन रविवार को आयोजित होने वाला संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी एड का आयोजन जनपद मुख्यालय के तीन केंद्रों पर दिया जाना है जिसमें कुल 1139 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा की समस्त तैयारी पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय के केंद्र प्रतिनिधि और केंद्र पर्यवेक्षकों द्वारा केंद्रों का निरीक्षण कर लिया गया है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए महराजगंज जनपद के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय महराजगंज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार पाल तथा अपर नोडल अधिकारी जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय पर परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं जिसमें डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय महराजगंज में 400, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में 400 विद्यार्थी तथा जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में 339 परीक्षार्थी परीक्षा में पंजीकृत हैं। जिलाधिकारी महाराजगंज द्वारा नामित प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी महराजगंज की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई बैठक में तैयारी की समीक्षा की गयी। शनिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के महराजगंज जनपद के लिए नियुक्त विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ नवीन चंद्र पटेल और डॉ विजय यादव द्वारा तीनों केंद्रों का निरीक्षण किया गया तीनों केंद्रों की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। पूरी परीक्षा पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि दो पाली में आयोजित इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। प्रातः कालीन परीक्षा प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा 2:00 बजे से 5:00 बजे तक संपन्न होगी।
प्रोफेसर पाल और डॉ मिश्रा ने बताया कि तीनों केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा विश्वविद्यालय द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गये हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

चौरई महाविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला, तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

चौरई (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय, चौरई में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए "मेंटल हेल्थ एंड…

15 minutes ago

देवरिया: सड़क पर कचरे का अंबार, रोज लग रहा जाम, राहगीरों और स्थानीय लोगों में नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के साकेत नगर क्षेत्र में पुलिस लाइन को जोड़ने वाले…

21 minutes ago

बलिया: ‘माध्यमिक शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, डीबीटी से छात्रों के खातों में भेजी गई धनराशि

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिकंदरपुर के सभागार में बुधवार को ‘माध्यमिक…

1 hour ago

मानवता है संकट में, अब ईश्वर तेरी परीक्षा है

✍️ विजय गुंजन मानवता है संकट मेंअब ईश्वर तेरी परीक्षा हैह्रदय भरें हैं दुःख पीड़ा…

4 hours ago

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? इस घटना के बाद प्रशासन की चेतावनी जरूर पढ़ें

जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में सांप के काटने से श्रद्धालु की मौत, अमरनाथ…

4 hours ago

ठाठरी में प्रकृति का कहर, बाजार मलबे में दबा, लोगों में दहशत

डोडा के ठाठरी में बादल फटने से भारी तबाही, प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने…

4 hours ago