गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय सर्वधर्म एकता मंच किशोरी वैदिक सेवा संस्थान के तत्वाधान मे आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन परिणय स्थली बैंक रोड गोरखपुर मे, वृन्दावन धाम से पधारे महाराज परम पूज्य पण्डित सोनू कृष्ण शास्त्री महाराज ने भगवान कृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया। महाराज ने कहा कि भगवान के पैदा होने के बाद कंस ने श्रीकृष्ण भगवान को मृत्यु दंड देने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर भगवान श्री कृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है, लेकिन भगवान श्री कृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं।उसके बाद कार्तिक माह में बृजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात करते हैं। इंद्र भगवान उनके बातो को सुनकर क्रोधित हो जाते है, और अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। जिसको देखकर सभी बृजवासी परेशान हो जाते है। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पुरे नगरवासियों को पर्वत के नीचे बुला लेते। जिसके बाद बृज मे भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगने लगते हैं । मौके पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया।
इस कथा रसपान के अवसर पर भारतीय सर्वधर्म एकता मंच के संस्थापक संरक्षक अशफाक हुसैन मेकरानी, अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, डॉ इरफान खान, गोविन्द मिश्रा, रविन्द्र चतुर्वेदी, अतुल निरंजन, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कैलाश बंसल, शिवम् अग्रहरी, मिन्नत गोरखपुरी, गोविन्द मिश्रा, धीरज, एवं सैकड़ो की संख्या मे महिलाएं बच्चे आदि उपस्थित रहे।
अलीगढ़ के बीसनपुर गांव की घटना से मचा हड़कंप अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश…
मेरठ अग्निकांड: लिसाड़ी गेट के किदवई नगर में 6 की दर्दनाक मौत, बाले मियां कब्रिस्तान…
लखनऊ विश्वविद्यालय लाल बारादरी विवाद: 13 छात्रों पर 50-50 हजार का शांति बॉन्ड, एक साल…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बोर्ड परीक्षा में नकल महायज्ञ का सनसनीखेज खुलासाकुशीनगर बोर्ड परीक्षा इस…
DSSSB Recruitment 2026: 911 पदों पर बंपर वैकेंसी, 24 फरवरी से आवेदन शुरू, ऐसे करें…
रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)चतरा सिमरिया कसारी जंगल विमान हादसा: बारिश, धमाका और आग की…