नीति आयोग की टीम के दौरे से पहले बीडीओ ने स्थिति का लिया जायजा

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। रूपईडीहा सीमावर्ती क्षेत्र रुपईडीहा एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास कार्यो की समीक्षा के लिए आगामी दिनों में नीति आयोग के टीम का दौरा होना है। इस दौरे को लेकर खंड विकास अधिकारी नवाबगंज शैलेन्द्र सिंह ने सरहदी सीमा क्षेत्र रूपईडीहा के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया है । नवाबगंज खंड विकास अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि बॉर्डर डेवलपमेंट के लिए आगामी दिनों में नीति आयोग की टीम दौरा करने वाली है इसी को लेकर कस्बे के अमृत सरोवर तालाब, सामुदायिक शौचालय ,प्राथमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों, पंचायत भवन सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि जगहों का निरीक्षण किया गया और साथ ही साफ सफाई के बारे में निर्देशित भी किया गया । इस मौके पर एडीओ पंचायत असफाक अहमद, एडीओ आईएसबी कृष्ण कुमार,सचिव विजय शर्मा सहित ग्राम प्रधान हाजी अब्दुल कलीम मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

9 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

9 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

9 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

9 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

9 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

9 hours ago