सरदार भगत सिंह के साथ अंग्रेज़ी सत्ता को चुनौती देने वाले अमर क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त

पुनीत मिश्र

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में कई ऐसे वीर क्रांतिकारी हुए, जिनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होते हुए भी अपेक्षाकृत कम चर्चा में रहा। ऐसे ही महान राष्ट्रभक्त, अदम्य साहस और त्याग के प्रतीक थेl क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त। सरदार भगत सिंह के साथ मिलकर केंद्रीय विधान सभा में बम धमाका कर अंग्रेज़ी हुकूमत को हिला देने वाले इस वीर सपूत की जयंती पर उनका अविस्मरणीय योगदान स्मरण करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है।
बटुकेश्वर दत्त का जन्म 18 नवंबर 1910 को बंगाल प्रेसीडेंसी के ओड़िया गाँव में हुआ। बचपन से ही उनमें देशभक्ति की ज्वाला धधकती रही। युवावस्था में पहुँचते-पहुँचते उन्होंने यह समझ लिया कि अंग्रेज़ी शासन से भारत को आज़ाद कराने के लिए केवल शांतिपूर्ण विरोध पर्याप्त नहीं हैl इसके लिए त्याग, बलिदान और संघर्ष की राह अपनानी पड़ेगी। इसी सोच ने उन्हें हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के क्रांतिकारी दल से जोड़ दिया।
उनके जीवन का सर्वाधिक ऐतिहासिक क्षण 8 अप्रैल 1929 को आया, जब भगत सिंह के साथ उन्होंने केंद्रीय विधान सभा में बम फेंककर अंग्रेज़ी सत्ता की जड़ें हिला दीं। यह घटना किसी को क्षति पहुँचाने के लिए नहीं, बल्कि ‘बहरी सरकार को सुनाने’ के लिए थी। दोनों क्रांतिकारियों ने पूरा साहस दिखाया, भागे नहीं स्वयं को गिरफ्तार कराया और अदालत में ब्रिटिश शासन की क्रूर नीतियों का पर्दाफाश किया। इस साहसिक कृत्य ने समूचे विश्व का ध्यान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की ओर आकर्षित कर दिया।
भगत सिंह को जहाँ फाँसी की सज़ा सुनाई गई, वहीं बटुकेश्वर दत्त को आजीवन कारावास मिला। जेलों की यातनाओं के बीच भी उनका हौसला कभी नहीं टूटा। वे लगातार लिखते, विचार देते और क्रांतिकारी आंदोलन के लिए प्रेरणा बनते रहे। उनका धैर्य, अनुशासन और अटूट राष्ट्रभक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
स्वतंत्रता मिलने के बाद भी बटुकेश्वर दत्त को वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वे पूर्णतः पात्र थे। जीवन के अंतिम दिनों में वे आर्थिक कठिनाइयों और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहे, लेकिन देशभक्ति का उनका जज्बा अक्षुण्ण रहा। 20 जुलाई 1965 को उन्होंने अंतिम सांस ली, लेकिन अपने पीछे ऐसा गौरवपूर्ण इतिहास छोड़ गए जो भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष को सदैव प्राणवान बनाए रखेगा।
आज उनकी जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम उन क्रांतिकारियों के त्याग को केवल स्मरण ही न करें, बल्कि उनके आदर्शों न्याय, स्वतंत्रता और समानता को भी अपने जीवन का मार्गदर्शन बनाएँ।
बटुकेश्वर दत्त केवल इतिहास का एक नाम नहीं, बल्कि वह चेतना हैं, जो हमें स्वतंत्रता की कीमत और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी का एहसास कराती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

1 hour ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

1 hour ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

3 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

3 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

3 hours ago