हापुड़ की घटना को लेकर बार संघ बरहज ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को हापुड़ की घटना को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पूर्व बार संघ अध्यक्ष,एडवोकेट रामायण तिवारी के नेतृत्व में उप जिला अधिकारी बरहज को सौपा। हापुड़ में पुलिस द्वारा वकीलों पर बर्बरतापूर्ण तरीके से किये गए लाठी चार्ज को लेकर प्रदेश भर के वकीलों में आक्रोश व्याप्त हैं।बार संघ ने उप जिलाधिकारी बरहज को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हापुड़ की घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल एवं संघ ने आवाज उठाई कि हापुड़ के पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाए। अधिवक्ता संघ तब तक आंदोलन जारी रखेगा जब तक की अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर नहीं हो जाता।आए दिन कचहरी में वकीलों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है यह बंद होना चाहिए साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा की जानी चाहिए और अधिवक्ताओं पर हो रहे फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए, उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बार संघ बरहज के पूर्व अध्यक्ष रामायण तिवारी, शिवदयाल सिंह, श्रवण कुमार सिंह, उदय राज चौरसिया, चंद्रगुप्त यादव, विमलेश रावत, कमलेश तिवारी, अरविंद प्रजापति, संतोष सिंह, नागेंद्र सिंह, राकेश कुमार, रंजन कुमार, लक्ष्मी दीक्षित, नागेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या घटा था? जानिए 14 फ़रवरी की पूरी कहानी

📜 14 फ़रवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ14 फ़रवरी का इतिहास केवल…

1 hour ago

आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल: प्यार, करियर और पैसा

🔮 अंक ज्योतिष राशिफल 14 फरवरी 2026: मूलांक 1 से 9 तक का आज का…

1 hour ago

फर्जी आधार कार्ड नेटवर्क का भंडाफोड़, दो हिरासत में

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील क्षेत्र के दुर्गापुर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की…

1 hour ago

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

8 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

8 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

8 hours ago