155वीं जयंती पर याद किये गए बापू व पूर्व प्रधानमंत्री, दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में 2 अक्टूबर को सत्य, अहिंसा एवं शांति के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं एवं ईमानदारी व सादगी के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 120वीं जयंती कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई।जिलाधिकारी ने राष्ट्र की दोनों महानतम विभूतियों के योगदान को याद कर नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य,अहिंसा एवं शांति जैसे मूल्य शाश्वत हैं। गांधी जी का जीवन इनके लिए समर्पित था। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को कथनी एवं करनी में ऐक्य रखना चाहिये। गांधीजी ने कहा था कि जो बदलाव आप दूसरों में देखना चाहते हैं, उसे पहले स्वयं में लाइये। परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है। साथ ही उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों से गांधी जी द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित में कार्य करने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी याद किया।
गोष्ठी में सीआरओ जेआर चौधरी, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसडीएम मंजूर अहमद अंसारी, एएसडीएम हरिशंकर लाल ने अपने संबोधन के माध्यम से दोनों राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन डीजीसी नवनीत मालवीय ने किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यर्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगीत तथा बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम… एवं वैष्णव जन…का गायन किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों का जिलाधिकारी ने सम्मान किया। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी ली गई।
इसके बाद जिलाधिकारी भुजौली कॉलोनी के निकट स्थित मलिन बस्ती पहुंची, जहां उनके नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। तदोपरान्त डीएम गांधी आश्रम गई और चरखा चलाकर सूत काटा। इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसडीएम हरिशंकर लाल, ईओ नगर पालिका देवरिया संजय तिवारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Karan Pandey

Recent Posts

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

15 minutes ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

15 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

1 hour ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

1 hour ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

1 hour ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

1 hour ago