खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का किया गया उत्साहवर्धन

भाटपार रानी/भटनी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत भटनी क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसके तहत क्षेत्र के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा कम्पोजजीट विद्यालय के 152 बच्चों ने अपना प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि पैदा करने और उनकी सोच को प्रोत्साहित करना था। वहीं इस प्रतियोगिता में विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राज कुशवाहा द्वितीय, आकाश भारती तृतीय, सुनील कुमार चतुर्थ और संजना चौहान को पांचवां स्थान मिला। इसके अलावा, ओसियल, संदीप, करिश्मा, प्रिया, और कमलजीत क्रमशः छठे से दसवें स्थान पर रहे।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 बच्चों को टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही, 100 बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिए चयनित किया गया है, जिससे वे विज्ञान और गणित से जुड़े अन्य पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें। क्विज में प्रतिभाग करने वाले अन्य 90 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी, राजेश कुमार यादव ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कुरमौटा घुरी, मोतीपुर, फतेहपुर पिपरादेवराज, हतवा बाजार के बच्चों ने किया। यह आयोजन बच्चों के शैक्षिक विकास और उनकी वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशाल सिंह, जेपी चौरसिया, कौशलेन्द्र, शिवप्रकाश कुशवाहा, राजा राम, सूरज यादव, और देवेंद्र शर्मा, रीता यादव, प्रेमचंद्र सिंह, पम्मी गौड, रामदरश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

4 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

4 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

4 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

5 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago