54 साल बाद खुला बांकेबिहारी मंदिर का खजाना: निकला चांदी का छत्र, गहनों के दो संदूक, ताशखाने से मिला रहस्यमयी सामान

मथुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर का 54 साल बाद बंद पड़ा तोशखाना (खजाना) आखिरकार धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार को खोला गया। इस खजाने को खोलने का कार्य हाई पावर्ड मंदिर प्रबंधन कमेटी के आदेश पर किया गया। हालांकि, इस दौरान गोस्वामी समाज ने विरोध जताते हुए मांग की कि तोशखाने की प्रक्रिया को मंदिर परिसर के बाहर लाइव स्क्रीनिंग के जरिए भक्तों को दिखाई जाए।

जब खजाने का दरवाजा खोला गया, तो धूल, गंदगी और गैस के कारण टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अंदर की मिट्टी हटाते समय एक काला सांप निकल आया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद कार्य फिर शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें – भगवान धन्वंतरि की पूजा कर की गई लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना

अब तक खजाने से एक लकड़ी का संदूक, तीन देग, तीन बड़े कलश, एक परात, चार गोल पत्थर, बड़ा लकड़ी का तख्त, दो गहनों के बक्से, 2 फरवरी 1970 का पत्र और एक चांदी का छोटा छत्र बरामद हुआ है।

इतिहासकारों के अनुसार, अंतिम बार यह तोशखाना 1971 में मंदिर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष प्यारेलाल गोयल के नेतृत्व में खोला गया था। उस समय कुछ कीमती सामानों की सूची तैयार कर उन्हें सील के साथ मथुरा की स्टेट बैंक शाखा में जमा कराया गया था। बताया जाता है कि मंदिर निर्माण के समय यह खजाना पूजित कर स्थापित किया गया था।

यह भी पढ़ें – पुलिस की बड़ी कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर और चोर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

मंदिर इतिहास के अनुसार, ब्रिटिश काल (1926 और 1936) में दो बार यहां चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिसके बाद तहखाने का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया था। अदालत के आदेश पर 1971 में इसे सील कर दिया गया था। वर्षों से सेवायतों और भक्तों की मांग थी कि इस रहस्यमयी तोशखाने को फिर से खोला जाए। आखिरकार 2025 में यह प्रतीक्षा समाप्त हुई और मंदिर का खजाना एक बार फिर दुनिया के सामने आया।

Karan Pandey

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

4 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

5 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

5 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

5 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

5 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago