बैंक ऑफ बड़ौदा, फील्ड ऑफिसर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के फील्ड ऑफिसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।उसका शव कस्बे में ही किराए के मकान में औंधे मुंह पड़ा मिला।वह घर पर अकेले ही रहते थे। कभी-कभी परिजन आ जाते थे और कुछ दिन रुक कर चले जाते। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई और परिजनों को सूचना दी। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के थाना पूह निवासी हितेश कुमार कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात थे।जो कस्बे के ही धर्मेंद्र कुमार के मकान में रह रहे थे। शनिवार को वह बैंक गए।रविवार करीब शाम 4 बजे मोहल्ले वालों ने उनके दरवाजे पर खून निकलता देखा तो, मकान मालिक धर्मेंद्र कुमार को सूचना दी मकान मालिक ने पुलिस को अवगत कराया।मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई। फील्ड ऑफिसर का शव बरामदे में औंधे मुंह पढ़ा था।आसपास काफी मात्रा में खून फैल कर जम गया था।शरीर पूरी तरह अकड़ गया था। आशंका है कि रात में किसी समय उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी पाकर उनके स्टाफ के भी लोग मौके पर पहुंचे।पुलिस ने फील्ड ऑफिसर के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

53 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

1 hour ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

2 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

2 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago