पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में देवरिया पुलिस द्वारा चलाया गया बैंक चेकिंग अभियान ।

सभी थाना प्रभारियों /थानाध्यक्ष द्वारा बैंक, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प आदि की अभियान के तहत की गयी चेकिंग ।

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया ने समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों को आदेशित किया कि जिले के विभिन्न बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों, ए.टी.एम. और पेट्रोल पंपों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए । इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था को बनाए रखना, और नागरिकों के बीच सुरक्षा का अहसास बढ़ाना ।अभियान के तहत सभी थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंक, ए.टी.एम. और ग्राहक सेवा केंद्रों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों की चेकिंग की गई। अभियान में पुलिस ने विशेष ध्यान केंद्रित किया कि बैंक और ए.टी.एम. के आसपास किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधियाँ न हों। इसके साथ ही बैंक परिसर में सुरक्षा गार्ड्स और सीसीटीवी कैमरों ठीक से कार्य कर रहे है।देवरिया पुलिस ने इस अभियान में विशेष रूप से स्थानीय लोगों को सहयोग देने के लिए प्रेरित किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है । पुलिस प्रशासन ने यह भी अपील की है कि अगर किसी को इन स्थानों पर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से अवगत हों, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें । नागरिकों का सहयोग इस प्रकार के अभियानों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

9 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

10 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

10 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

10 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

10 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

11 hours ago