बनारस रेलवे स्टेशन बना भारतीय रेलवे का पहला जे यू एस ई का प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला स्टेशन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के बनारस स्टेशन को कार्यस्थल प्रबंधन के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय मानक संस्था यूनियन ऑफ़ जेपनिज साइंटिस्ट एण्ड इंजीनियर्स (JUSE Cirtification) का प्रमाणन हेतु क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक डी के श्रीवास्तव ने, अपनी टीम के साथ बनारस स्टेशन का ऑडिट निरीक्षण किया और स्टेशन के विभिन्न प्रबंधन को जेयूएसई मानकों के समकक्ष पाया। इसके पश्चात क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक डी के श्रीवास्तव द्वारा मंडल रेल प्रबन्धक के कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव को बनारस स्टेशन के JUSE(यूनियन ऑफ़ जेपनिज साइंटिस्ट एण्ड इंजीनियर्स) सर्टिफिकेशन का प्रमाण पत्र प्रदान किया । इस अवसर पर भारत सरकार की संस्था (TIFAC) के कार्यकारी निदेशक डा प्रदीप श्रीवास्तव,QCFI के निदेशक विजय कृष्ण एवं QCFI वाराणसी चैप्टर के सचिव अरुनमय चक्रवर्ती एवं संयुक्त सचिव अरुणा सिंह उपस्थित रहे ।
क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक डी के श्रीवास्तव ने इस अवसर पर बताया की बनारस रेलवे स्टेशन को क्वालिटी सर्किल फॉर्म ऑफ़ इण्डिया (QCFI) एवं यूनियन ऑफ़ जैपनीज साइंटिस्ट एण्ड इंजीनियर्स जापान(JUSE) द्वारा संयुक्त रूप से 5-S का अंतर्राष्ट्रीय सर्टिफिकेट भी पूर्व में प्राप्त हो चूका है , यह सौभाग्य की बात है कि भारतवर्ष का यह प्रथम स्टेशन है जिसे आज JUSE(यूनियन ऑफ़ जेपनिज साइंटिस्ट एण्ड इंजीनियर्स) सर्टिफिट प्राप्त हुआ है ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया की विश्व स्तरीय सुविधाओ से युक्त पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल का बनारस रेलवे स्टेशन पूर्व मे ही अपनी उच्च गुणवत्ता, साफ़-सफाई के रख- रखाव एवं यात्री सेवाओं के लिए समर्पित है । बनारस स्टेशन को ग्रीन स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश के प्रदुषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा इस कार्य हेतु प्रक्रिया का अनुमोदन (Consent to Oprate) प्राप्त कर लिया गया है । बनारस रेलवे स्टेशन पर एन जी टी के मानकों के अनुरूप जल एवं वायु क्वालिटी को नियंत्रित रखते हुए ग्रीन स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है । बनारस स्टेशन जो की तीन वर्ष पूर्व अंतर्राष्ट्रीय संस्था क्वालिटी सर्किल ऑफ़ इण्डिया द्वारा 5 S प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद उस स्तर को कायम रखे हुए है । आज बनारस स्टेशन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्य स्थल प्रबंधन हेतु अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनियन ऑफ़ जेपनिज साइंटिस्ट एण्ड इंजीनियर्स का प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुआ है । इस प्रमाणपत्र मिलने पर स्टेशन एवं उसके प्रबंधन से जुड़े सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है की भविष्य में भी बनारस स्टेशन को उच्च गुणवत्तापूर्ण रख-रखाव एवं साफ-सफाई कायम रखी जाएगी।
मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने आई.एस.ओ. कार्य से सम्बंधित टीम व अधीनस्थ को इस अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि हेतु शुभकामनाएं दी है इस अवसर पर बनारस रेलवे स्टेशन की पूरी टीम उपस्थित थी ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सैटेलाइट से खुलासा: कतर में अमेरिकी मिसाइल सिस्टम हाई अलर्ट पर

दोहा/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने कतर के अल उदैद एयर बेस पर पैट्रियट मिसाइल…

28 minutes ago

ठंड बढ़ेगी! देवरिया में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें अपडेट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल…

32 minutes ago

राहुल गांधी पर हरदीप पुरी का हमला, एपस्टीन फाइल्स पर दी सफाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने…

38 minutes ago

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

4 hours ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

4 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

5 hours ago