विकास खण्ड बांसडीह के खण्ड विकास अधिकारी के जीप चालक की घर पहुँचते ही हुई मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

विकास खण्ड बांसडीह पर तैनात खण्ड विकास अधिकारी के जीप चालक की अपने घर पहुँचते ही मौत हो गई,घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है, वहीं अचानक हुई उनकी मौत से उनके दोस्तों व सगे संबंधियों को विश्वास नहीं हो रहा है,कि उनका प्रिय अब उनके बीच नहीं रहा।

घटना गुरुवार की देर शाम की है सिकंदरपुर कस्बा के मोहल्ला मिल्की निवासी 58 वर्षीय मोहम्मद कयूम खण्ड विकास बांसडीह पर,खण्ड विकास अधिकारी के जीप चालक के तौर पर तैनात थे,रोजाना की तरह गुरुवार को भी वह बखूबी अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे,तथा जब देर शाम को वह अपने घर ड्यूटी से वापस पहुंचे तो अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े,अचानक उनकी इस हालत को देखकर पूरे परिवार में अफरा तफरी का माहौल बन गया,वही तत्काल परिजनों द्वारा उन्हें स्थानीय सीएचसी के चिकित्सक को दिखाया गया,जिसके बाद गहनता से जांच करने के बाद चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उनकी मौत की पुष्टि होते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया,घर की महिलाओं व उनके बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।शुक्रवार की शाम को उनका अंतिम संस्कार (दफन कर दिया गया) कर दिया गया।
मृतक के पत्नी के एलावा 7 पुत्र व एक पुत्री भी है, मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था।

rkpnews@desk

Recent Posts

ऑपरेशन सदर्न स्पीयर: अमेरिकी कार्रवाई में 3 नावें निशाना, 11 की मौत; ड्रग तस्करी पर बड़ा सैन्य अभियान

Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…

13 minutes ago

युवाओं के सपनों को पंख देगा Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan, 20 फरवरी को महराजगंज में वृहद ऋण शिविर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…

17 minutes ago

UP PCS Transfer: यूपी में 6 PCS अफसरों के तबादले, संजीव कुमार उपाध्याय बने नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

21 minutes ago

अग्निवीर भर्ती 2026: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…

1 hour ago

यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…

1 hour ago

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

1 hour ago