सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए विद्युत विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
फसल सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
विद्युत विभाग के अनुसार यह निर्णय अस्थायी रूप से लागू किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों की फसल को आगजनी जैसी घटनाओं से बचाना है। कटाई के दौरान मशीनों के उपयोग और तेज हवा के कारण बिजली के तारों से चिंगारी निकलने का खतरा बना रहता है।
एसडीओ ने की सहयोग की अपील
एसडीओ अजय कुमार सरोज ने बताया कि यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे विभाग का सहयोग करें और असुविधा के लिए क्षमा करें।
ये भी पढ़े – Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत
स्थिति सामान्य होने पर बहाल होगी सप्लाई
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे ही गेहूं की कटाई पूरी हो जाएगी और हालात सामान्य होंगे, बिजली आपूर्ति को फिर से पूर्ववत कर दिया जाएगा।
समस्या होने पर करें संपर्क
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को किसी भी जानकारी या समस्या के लिए मोबाइल नंबर 8009285617 पर संपर्क करने की सलाह दी है।
ग्रामीणों ने फैसले को सराहा
इस निर्णय को ग्रामीणों द्वारा सकारात्मक रूप से लिया जा रहा है, क्योंकि इससे उनकी फसल और मेहनत की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
ये भी पढ़े – Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद
IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…
नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…