बलिया खाद्यान्न घोटाला: तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार


ईओडब्ल्यू वाराणसी की क्रैक टीम ने दबोचा, 67 लाख से अधिक के घोटाले में थी भूमिका

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत हुए बड़े खाद्यान्न और नकद गबन मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) वाराणसी ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए पंदह ब्लॉक में तैनात रहे तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सुबह 9 बजे उनके पंदह स्थित आवास के पास से की गई। ईओडब्ल्यू के अनुसार, वर्ष 2002 से 2005 के बीच केंद्र और राज्य सरकार द्वारा काम के बदले अनाज योजना के अंतर्गत मिट्टी कार्य, नाली, खड़ंजा, सीसी रोड, पुलिया और संपर्क मार्ग निर्माण जैसी परियोजनाओं के लिए धन और खाद्यान्न आवंटित किया गया था। लेकिन जांच में ये कार्य अधूरे और मानकविहीन पाए गए। जांच में खुलासा हुआ कि ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान और कोटेदारों की मिलीभगत से फर्जी मस्टर रोल तैयार कर 34.70 लाख रुपये नकद तथा 32.43 लाख रुपये मूल्य का खाद्यान्न फर्जी मजदूरों को बांटे जाने का दिखावा कर कुल 67.13 लाख रुपये की सरकारी धनराशि का गबन किया गया। इस गंभीर भ्रष्टाचार मामले में कुल 12 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई थी। राजेन्द्र प्रसाद वर्मा उक्त घोटाले में नामजद अभियुक्त थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी थाना सिकंदरपुर में पंजीकृत मु०अ०सं०-46/2006 के तहत धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 आईपीसी एवं धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत की गई है। ईओडब्ल्यू की क्रैक टीम का नेतृत्व गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली क्रैक टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने किया। टीम में निरीक्षक अरविंद कुमार, मुख्य आरक्षी प्रिंस तिवारी, हेमंत सिंह और सरफराज अंसारी शामिल रहे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू वाराणसी प्रदीप कुमार के निर्देशन में की गई।गिरफ्तार आरोपी को वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण विशेष अदालत में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

1 minute ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

42 minutes ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

54 minutes ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

1 hour ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

1 hour ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

1 hour ago