Categories: NewsbeatUncategorized

बलिया गोलीकांड: चार पुलिसकर्मी निलंबित

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)

हल्दी थाना क्षेत्र के निरुपुर ढाला पर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में राहगीर की मौत के बाद पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबितों में दो उप निरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी और एक आरक्षी शामिल हैं। मामला लक्ष्मीनारायण चौबे निवासी चैनछपरा और पंकज राय निवासी रैपुरा के बीच चले लंबे विवाद से जुड़ा है। दोनों पक्षों के बीच फरवरी माह में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। बावजूद इसके पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही का परिणाम 20 सितंबर 2025 को सामने आया, जब दोनों पक्षों के बीच पुनः विवाद हुआ और गोली चल गई। इस घटना में सुनील यादव पुत्र शिवशंकर यादव, निवासी निरुपुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। आरोप है कि थाने में पंजीकृत मुकदमों के बावजूद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और शांति-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही। इस कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया ने उपनिरीक्षक रवि वर्मा, उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी अरविंद यादव और आरक्षी अजय यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, मृतक युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

1 hour ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

2 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

2 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

4 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

4 hours ago