बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलूस के आयोजक मंडलों के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए अधिकारियों ने रूट निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन जुलूस के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी आयोजकों का सहयोग अपेक्षित है। वहीं एसपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव पुलिस सहायता का भरोसा दिलाया। बैठक में उपस्थित आयोजकों ने भी अपने-अपने सुझाव और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर सकारात्मक चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अशांति को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शंकर, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकांत समेत सभी संबंधित थानाध्यक्ष, निरीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने स्तर से आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर लें, ताकि महावीरी झंडा जुलूस का आयोजन परंपरा, श्रद्धा और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…