डीएम-एसपी ने महावीरी झंडा जुलूस को लेकर की बैठक, सकुशल आयोजन के लिए दिए दिशा-निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलूस के आयोजक मंडलों के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए अधिकारियों ने रूट निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन जुलूस के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी आयोजकों का सहयोग अपेक्षित है। वहीं एसपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव पुलिस सहायता का भरोसा दिलाया। बैठक में उपस्थित आयोजकों ने भी अपने-अपने सुझाव और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर सकारात्मक चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अशांति को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शंकर, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकांत समेत सभी संबंधित थानाध्यक्ष, निरीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने स्तर से आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर लें, ताकि महावीरी झंडा जुलूस का आयोजन परंपरा, श्रद्धा और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है एसोफेगल कैंसर का खतरा; जानें बचाव के तरीके

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…

1 minute ago

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए रिसर्च क्या कहती है

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…

22 minutes ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

32 minutes ago

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

8 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

10 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

12 hours ago