चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर बाल मेलें का किया गया आयोजन


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर अंसारी मार्ग देवरिया के परिसर में बाल दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदना सभा में मां सरस्वती के चित्र पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र मिश्र द्वारा पुष्पार्चन एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
वंदना के उपरांत छात्र/छात्राओं ने चाचा नेहरू के जीवन एवं उनके प्रेरणादायी प्रसंगों और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य लालजी सिंह ने विस्तार से चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया। उसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र मिश्र ने पाथेय के रूप में विस्तार से पंडित जवाहरलाल नेहरू पर प्रकाश डाला। और उनके प्रसिद्ध कृत “आराम हराम है” उससे प्रेरणा लेने के लिए सभी छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
उसके उपरांत विद्यालय परिषद में जलेबी दौङ, कुर्सी दोङ, प्रश्न मंच, वैदिक गणित तथा अनेक खेलों का आयोजन किया गया,जिसमें सभी छात्र/छात्राओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया। और कुछ छात्र/छात्राओं ने विद्यालय परिसर में स्टाल लगाएं। और विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने उस स्टाल से खाने के सामान खरीदें। यह सब बाहर से आए आगंतुकों ने देखकर उनके मन में रोचकता पैदा हुई और उनका मन मोह लिया। और अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र मिश्र ने प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आये छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया।
अंत में सतीश चंद्र मिश्र विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के आचार्यगण लालजी सिंह, कपिल देव, रघुवीर, माधुरी ,रानी, वंदना, तृषा एवं कमलेश आदि कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

3 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

3 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

4 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

4 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

4 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

4 hours ago