60 लाख के गबन के आरोपी अरविंद भट्ट की जमानत याचिका खारिज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा प्रथम की कोर्ट ने ₹ 60 लाख के गबन के मुख्य आरोपी जालसाज अरविंद कुमार भट्ट पुत्र राम उजागीर भट्ट की अग्रिम जमानत याचिका गुरुवार को निरस्त कर दी।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव व अधिवक्ता सुभद्र नाथ राय ने बताया कि जिला मुख्यालय के एक शैक्षिक संस्थान में कार्यरत एकाउंटेट कम कैशियर अरविन्द कुमार भट्ट पुत्र राम उजागीर भट्ट निवासी ग्राम धवरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद ने धोखाधड़ी, जालसाजी व कुचक्र रचकर संस्थान में ₹ 60 लाख लेकर फरार हो गया। संस्थान की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने मामलें की गम्भीरता को देखते हुए स्थानीय थाना कोतवाली में उक्त आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 467/2024 अन्तर्गत धारा 143, 504, 506, 409, 420 सीआरपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करा कर कार्यवाही प्रचलित किया।
दर्ज मुकदमे की भनक लगते ही जालसाज शातिर अरविन्द कुमार भट्ट ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्ययालय में अग्रिम जमानत हेतु अर्जी दाखिल कर दिया। जिसकी सुनवाई गुरुवार, 18 जुलाई 24 को करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निस्तारण के समय अपराध की गम्भीरता एवं समाज पर पड़ने वाले प्रभाव, निष्पक्ष और स्वतंत्र जाँच की आवश्यकता पर विचार करने तथा अन्य तथ्यों व अभियुक्त द्वारा किए गए अपराध की गम्भीरता के दृष्टिगत आरोपी की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
गबन के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने से पुलिस अग्रिम कार्यवाही करते हुए कभी भी गिरफ़्तार कर सकती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

3 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

3 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

4 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

5 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

5 hours ago