अतिक्रमण के कारण उपेक्षा का शिकार हुआ बागापार चौराहा

सिंचाई विभाग व सड़क पीडब्लूडी सड़क के भूमि पर हुई अतिक्रमण

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा बागा पार स्थित तिराहे से लेकर बरईठवा रोड तक सिंचाई विभाग एवं पीडब्लूडी सड़क
के जमीन पर कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करके पूरे चौराहे का नक्शा बिगाड़ दिया है जो चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या होती रहती है यही नहीं अतिक्रमण से बनने वाली सड़क परियोजना पर भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है तथा चौराहे के सुंदरीकरण को लेकर क्षेत्रीय जनता में अतिक्रमण का चर्चा जोर-शोर से चल रहा है जिसने आए दिन जिला प्रशासन पर एक प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है कि हर चौराहे से हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबंध हो रहा है वही इस चौराहे पर आखिर क्यों नहीं हटाया जा रहा है अतिक्रमण ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा बागा पार स्थित तिराहे से लेकर बरईठवा रोड तक सिंचाई विभाग एवं पीडब्लूडी के जमीन पर कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करके पूरे चौराहे का नक्शा बिगाड़ दिया है जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग का लिंक रोड से रानीपुर समरधीरा बागापार व सिंदुरिया मार्ग का निर्माण किया जा रहा है इस सड़क का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) विभाग की ओर से किया जा रहा है। जो रानीपुर समर धीरा बागा पार वाया सिन्दुरिया मार्ग पर एफडीआर टेक्नोलॉजी देखने को मिला रहा हैं लेकिन अतिक्रमण के कारण आज यह सड़क व चौराहा उपेक्षा का शिकार हो रहा है यही नही अतिक्रमण के प्रभाव में ग्राम सभा की भूमि पर दबंग अतिक्रमणकारियों के भेट चढ़ गई है जो बागा पार मुख्य चौराहे पर स्थित जनता जूनियर हाई स्कूल स्थित पोखरी भी अतिक्रमण की भेट चढ़कर आसू बहा रही है। बागा पर चौराहे का लुक बेहद खराब हो गया है जो अधिकारियों के उदासीनता से यह चौराहा उपेक्षा का शिकार हो गया है चौराहे पर सड़क के किनारे दोनों तरफ अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा जमा कर पूरे चौराहे का नक्शा बिगाड़ दिए हैं। ऐसे में स्थानीय ग्रामीण शैलेन्द्र , सोने लाल ,महेन्द्र ,राजेश, मीना देवी ,महादेव, हरि नरायन,गणेश,इसरावती , मुनका देवी ,प्रमिला आदि ने जिला प्रशासन से पूरे चौराहे से अतिक्रमण हटाने की मांग किया है।
इस संबंध मे उप जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को निर्देशित करता हूं की मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण का जायजा लें और अतिक्रमण हटाने के लिए एक नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई करें।

Editor CP pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

4 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

4 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

4 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago