मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर मेघा पाटकर और जेएनयू के प्रोफेसर आनंद कुमार का आगमन

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा ) किसान नेता राजीव यादव ने बताया कि जन आंदोलन का राष्ट्रीय समन्वय और नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर, जेएनयू के प्रोफेसर आनंद कुमार, मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर संदीप पांडे, किसान नेता और पूर्व विधायक डॉo सुनीलम, गांधी के वास्ते संविधान के रास्ते, विरासत बचाओ यात्रा के साथ पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
10 अक्टूबर को निजामाबाद, आजमगढ़ में आयोजित फातिमा शेख, डॉ राम मनोहर लोहिया, कांशीराम, मुलायम सिंह यादव स्मृति सभा में लखनऊ विश्विद्यालय के प्रोफेसर रविकांत और बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता सरवर ईमाम भी प्रमुख वक्ता होंगे।
राजीव यादव ने बताया कि राजघाट दिल्ली से राजघाट वाराणसी तक आ रही यात्रा के यात्रियों का निजामाबाद में स्वागत किया जाएगा, वाराणसी सर्व सेवा संघ परिसर को सरकार ने बुलडोज कर दिया, गांधी के वास्ते संविधान के रास्ते, विरासत बचाओ यात्रा का संदेश है कि ईट गारे के परिसर को ध्वस्त कर देने से गांधी के विचार खत्म नहीं कर सकते।
मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति सभा में मंडल आयोग के अध्यक्ष बीपी मंडल के पौत्र दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सूरज मंडल, पूर्व महाधिवक्ता हाई कोर्ट लखनऊ राजबहादुर यादव, गांव के लोग के संपादक रामजी यादव, सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के रिंकू यादव, भंते विनयाचार्य, समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजू पासी, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के डॉक्टर आरपी गौतम, स्वामी किशन दास, ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप पटेल, जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश महासचिव नाहिद अकील, यादव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव, ब्लू पैंथर के संयोजक सुशील गौतम, सामाजिक न्याय आंदोलन के सचेंद्र यादव, कुलदीप यादव, पवन यादव, दादर डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष निशांत राज, राष्ट्रीय बांसशिल्पी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष धरकार, कम्युनिस्ट फ्रंट के मनीष शर्मा, एडवोकेट अमृता यादव, स्वराज अभियान के रामजन्म यादव, वीपी सिंह के लोग के संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह, गाडगे यूथ ब्रिगेड के अमरदीप सिंह प्रमुख रूप से अपने विचार व्यक्त करेंगे।
9 अक्टूबर को महान शिक्षिका फातिमा शेख और बहुजनों की आवाज कांशीराम, 10 अक्टूबर को नेताजी मुलायम सिंह यादव और 12 अक्टूबर को समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

जेल से रिहाई के कुछ घंटे बाद ही आजम खान गिरफ्तार, रातभर ED ने की पूछताछ

सुबह गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेशी, सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस और अर्धसैनिक…

56 minutes ago

25 हजार का इनामी गोवंश तस्कर गिरफ्तार, पिकअप में बंधी मिली गाय

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गौकशी के लिए गोवंश की तस्करी के मामले में मेरठ…

1 hour ago

आसमान में उड़ान भरने को तैयार कैनसैट!

एक साथ 4 सैटेलाइट का ड्रोन से होगा लॉन्च, IN-SPACe चेयरमैन पवन गोयनका की मौजूदगी…

1 hour ago

राहुल गांधी से अखिलेश यादव तक एक मंच पर! SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर INDIA गठबंधन की हुंकार

फोटो X INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गरमाई…

2 hours ago

कपड़े महंगे हों या सस्ते, ये 4 गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका पूरा लुक; जानें स्मार्ट फैशन टिप्स

गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…

3 hours ago

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो खोया नष्ट

मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने, साफ-सफाई में कमी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस…

3 hours ago