नाबार्ड के सहयोग से पश्चिम चंपारण का बगहा बना बकरी पालन का हब

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
नाबार्ड के सौजन्य से एवं बेतिया डायोसेसन सोसल सर्विस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित समेकित आदिवासी विकास परियोजना का संचालन 2020 में किया गया, जिसका उद्घाटन नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारी सुधीर कुमार राय एवं जिला के डी डी एम गोपाल कुमार नें संयुक्त रूप से किया था, जिसमें थारू एवं उरांव जनजाति के परिवारों को लाभान्वित किया गया है। आज के परिवेश में भूमिहीन किसान बकरी पालन से अपनी आय को दोगुनी करने में सफलता हासिल की है। संस्था के परियोजना समन्वयक एम के पाण्डेय ने बताया की सेवा केंद्र बेतिया द्वारा इस कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है, जिसमें थारू और उरांव जनजाति के साथ साथ अन्य जाति के लोगों को भी लाभान्वित किया जा रहा है जिसमें सब्जी उत्पादन दलहन तेलहन मसाला एवं बकरी पालन पर किसानों को जोड़ा गया है, साथ ही सिंचाई शुद्घ पेय जल स्वास्थ्य शिविर एवं महिला जागरूक कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा रहा है। वही इस इस कार्यक्रम में बकरी पालन से कुल सौ परिवार को जोड़कर प्रत्येक लाभार्थी को 10×12 फीट शेड निर्माण के साथ दस-दस की संख्या में अनुदान के रूप में ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरियां मुहैया कराया गया है, जिससे कि किसान बकरी पालन करके 35-40 की संख्या में बढ़ोतरी किए हैं साथ ही उनकी आय में दोगुनी वृद्धि हुई है जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। बकरी पालक किसान बिंदवासनी देवी ने बताया कि हम परियोजना में जुड़ने से पहले जंगलों से लकड़ी चुनकर बेचकर मजदूरी करके अपना भरण पोषण करते थे बकरी पालन से हम साठ हजार रुपये का मुनाफा कमाए है और हमारे बच्चे अच्छे स्कुल में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं साथ ही एक पक्का मकान का निर्माण भी कराए हैं। नाबार्ड परियोजना में जुड़ने के बाद हमारे जीवन में खुशहाली आई है। बिंदवासनी देवी नें आयोजित संस्था बी डी एस एस एस सेवा केंद्र बेतिया को धन्यवाद दी है की संस्था के सहयोग से उनके जीवन में नया बदलाव आया है।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया में पूर्व सांसद को CM योगी की श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर परिजनों को बंधाया ढांढस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सांसद एवं लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) प्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन…

42 minutes ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

48 minutes ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

53 minutes ago

ब्रह्मपुर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; आधी ईंट और बिजली के तार से युवक की हत्या का खुला राज

नहर पुलिया के पास पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोचा, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल…

1 hour ago

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चार साल की मासूम ने भी गंवाई जान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…

2 hours ago

पोखरे में तैरते जूते ने खोला मासूम के लापता होने का राज, पानी में डूबकर पांच वर्षीय अभिराज की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली की रात जिस घर में खुशियों के दीप जलने थे,…

3 hours ago