भाटपार रानी/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सितम्बर दिनांक 02 सोमवार को सोमवार श्री बब्बन सिंह शिक्षण संस्थान रतसिया कोठी देवरिया के अंतर्गत संचालित श्री बब्बन सिंह इंटर कॉलेज, बुद्ध पीजी कॉलेज, प्रभावती देवी रामपति देवी बालिका इंटर कॉलेज में स्व राज नारायण सिंह की जयंती धूम धाम से मनाई गई। संस्थान के निदेशक चन्द्र प्रताप सिंह द्वारा उनके मूर्ति पर मालयार्पण किया गया और उनके द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला। श्री बब्बन सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जगत नरायण सिंह, भुनेश सिंह, अजीत तिवारी,अनुराग मिश्र,अकरम अंसारी ने अपने विचार रखे। प्रभावती देवी रामपति देवी बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह, सुरेश प्रसाद, मिंटू यादव, लाल बहादुर पासवान ने उनके द्वारा किये गए कार्यों से सबको अवगत कराया । बुद्ध पी जी कॉलेज में प्राचार्य डॉ राकेश रंजन, डॉ शम्भू लाल प्रसाद, अजीत, श्याम बहादुर, अजीत प्रताप ने उनके ऊपर अपने विचार व्यक्त किया। तीनो संस्थाओ के छात्र छात्राओं और शिक्षको ने कार्यक्रम में भाग लिया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्वर्गीय राज नारायण सिंह कई वर्षों तक लगातार रतसिया के ग्राम प्रधान रहे, केन यूनियन प्रतापपुर के चेयरमैन रहते हुए उन्होंने गन्ना किसानों की लड़ाई लड़कर तत्कालीन कनोडिया ग्रुप से गन्ने का मूल्य बढ़वाया था। उनको प्रकृति एवं पेड़ों से बहुत ही लगाव था वह कहते थे कि एक पेड़ 10 पुत्रों के समान है। उनके द्वारा लगाया गया बगीचा रतसिया कोठी में आज भी देखने लायक है।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के थाना तरकुलवा निरीक्षण के तहत पुलिस प्रशासन ने व्यापक समीक्षा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खंड के ग्रामसभा अगया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित परिवहन मेला के दौरान एकमुश्त कर…
मौके पर जांच, समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शी समाधान के सख्त निर्देश,फरियादियों को मिला भरोसा महराजगंज…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…
काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…