बीटेक छात्र की करंट लगने से मौत नींद में पंखा घुमाने उठा था युवक

छठ पर घर आया था युवक

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नौसेमर चकरा में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना का कारण चल रहे पंखा को अपनी तरफ घुमाते समय कटे हुए नंगे तार का पकड़ा जाना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक बीटेक का छात्र था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार विकास यादव (25) मनोज यादव ग्राम नौसेमर चकरा प्रयागराज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। छठ पूजा पर वह घर आया था, सोमवार की रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में स्थित फर्राटा पंखा को घुमाने गया जहा पंखे में लगा हुआ तार कटा था, उसकी जद में आने से वह करंट से उसमें चिपक गया। घटना के बाद आनन-फानन में घरवाले बिजली सप्लाई बंद कराते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास की करंट से मौत पर उसकी मां, दो भाई और दो बहनों का रो- रो कर बुरा है। विकास अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था।

Karan Pandey

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

37 minutes ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

10 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

11 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

11 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

11 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

11 hours ago