बलिया में लूटकांड का DIG आजमगढ़ व SP ने किया निरीक्षण, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया भरोसा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के थाना बैरिया क्षेत्र अंतर्गत भीखा छपरा नई बस्ती (मुज का डेरा) निवासी मोतीलाल गोड़ के घर हुई लूटपाट की सनसनीखेज घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में नजर आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवारकी रात करीब नौ बजे पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का गहन निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लूट की घटना 08–09 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 12 बजे से 02 बजे के बीच घटित हुई। अज्ञात बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से मोतीलाल गोड़ के घर में घुसकर परिजनों को आतंकित किया और घर में रखे नकदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है।घटनास्थल पर पहुंचे DIG और SP ने सबसे पहले पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने परिजनों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी तथा अन्य पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। DIG सुनील कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लूट जैसी गंभीर वारदातों पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभियुक्तों की शीघ्र पहचान, गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को तेज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश भी दिए गए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के बाद बैरिया क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सतर्कता साफ तौर पर बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन के इस कदम से जहां पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद बंधी है, वहीं आम जनता में भी यह संदेश गया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

10 hours ago

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

10 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

10 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

10 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

11 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

11 hours ago