सजा के बाद आजम खान की विधानसभा की सदस्यता रद्द

लख़नऊ Rkpnews बड़ी खबर यह है कि आजम खान की विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय ने बताया है कि समाजवादी नेता और रामपुर विधायक आजम खान यूपी विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाते हैं। आपको बता दें कि 2019 के एक हेट स्पीच मामले में आजम खान को गुरुवार को 3 साल की सजा सुनाई गई थी। साथ-साथ उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। अब इस कदम से रामपुर विधानसभा के सीट खाली हो गई है। 

कई दर्जन मुकदमों में वादी रहे भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। आजम खान के खिलाफ 2019 में भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा दर्ज हुआ था। रामपुर के एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम खान को दोषी करार देते हुए तीन अलग-अलग धाराओं में 3-3 साल की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि उच्‍चतम न्‍यायालय द्वारा जुलाई 2013 में जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक अगर सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में दो साल से ज्यादा की सजा होती है तो (संसद और विधानसभा से) उनकी सदस्यता अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के दिन से समाप्त हो जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

5 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

16 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

16 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

16 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

17 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

17 hours ago