बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
मनियर थाना क्षेत्र के महलीपुर गांव में शनिवार की रात हुई एक सनसनीखेज वारदात में कुल्हाड़ी से किए गए हमले में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महलीपुर निवासी चन्दन राजभर (22) पुत्र गणेश राजभर शनिवार की रात करीब नौ बजे किसी काम से मनियर-बेरूआरबारी मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 5-6 वार कर दिए। हमले में चन्दन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मनियर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।
1 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, जिसने बदल दी भारत के कई राज्यों की तस्वीर…
आज का पंचांग और राशिफल, 1 नवंबर 2026: जानें 12 राशियों का भविष्य रविवार, 1…
नारायणी नदी के तट पर गूंजेगा विज्ञान का दम! IN-SPACe रॉकेट्री कप में कैनसैट की…
उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…
सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…
जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…