स्वच्छता सेवा के अंतर्गत स्वच्छ भोजन पहल अभियान के तहत किया जागरूक

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम मनाया जा रहा है ।
इस परिप्रेक्ष्य में गुरुवार 26 सितम्बर 2024 को वाराणसी मंडल के बनारस,वाराणसी सिटी,बलिया,मऊ,छपरा,सीवान,भटनी,देवरिया,गाजीपुर सिटी आदि प्रमुख स्टेशनों पर दसवें दिन की शुरुआत ” स्वच्छ भोजन पहल ” अभियान “स्वच्छता कैंपेन” स्टाफ को जागरुक किया गया एवं जन मानस को जागृत करते हुए “स्वच्छता रैली “का आयोजन किया गया, जिसमें यात्रियों को कूड़ा कुडेदान में ही डालने के लिए प्रेरित गया एवं उन्हें जागरूक किया गया कि गीला कचरा हरा रंग के डस्टबिन में डालें और सूखा कचरा नीले रंग के डस्टबिन में डालें तथा हजार्ड वेस्ट को पीले रंग के डस्टबिन में डालें l
इसके साथ ही साथ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रेल यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता लाने हेतु सार्वजनिक जागरूकता कार्यशाला, चौपाल, पाम्पलेट, सेल्फी पॉइंट लगाकर, सामूहिक श्रमदान, मानव शृंखला,युवा जुड़े, स्वच्छता संबाद इत्यादि का आयोजन किया गया | इस अभियान के अन्तर्गत कर्मचारी और यात्रियों के बीच संदेश दिया गया की हर व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए जिससे बढ़ते हुए तापमान एवं जलवायु परिवर्तन को रोकने में हम लोग अपना योगदान दे। तथा आस-पास सड़क के किनारे ,खाली जगह में एक पेड़ अपने मां के नाम जरूर लगाए इस कार्यक्रम में मंडल के लगभग 800 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए |

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

7 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

10 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

10 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

10 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

10 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

10 hours ago