पीआरडी स्वयं सेवकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक निर्धारित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी राम प्रवेश यादव ने बताया कि महानिदेशालय प्रान्तीय रक्षक दल/विकास दल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा अद्यतन तिथि तक जिन पी०आर०डी० स्वयं सेवकों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। उनके लिए अन्तिम रूप से 31 मार्च 2023 तक तिथि निर्धारित, करते हुए प्राप्त आवेदन को ऑनलाईन पंजीकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन से वंचित सभी, पी०आर०डी० स्वयं सेवकों को सूचित किया है कि ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु कार्यालय जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विकास भवन कुशीनगर से निर्धारित रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त कर, वांछित समस्त अभिलेखो की छायाप्रति को स्वप्रमाणित कर संलग्न करते हुए रजिस्ट्रेशन फार्म भरते हुए, 31 मार्च 2023 तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में जमा कर दें। साथ ही पंजीकरण फार्म के साथ अपने समस्त अभिलेख मूल रूप से अवश्य लाएं, उनका ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन ससमय किया जा सके। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को सायं 05.00 बजे के बाद किसी भी पी०आर०डी० स्वयं सेवक के ऑनलाईन किये जाने हेतु पंजीकरण फार्म / प्रार्थना पत्र किसी भी दशा में स्वीकार नही किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में पहुंची डीबीटी राशि

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…

15 hours ago

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, सोमवार को विकास भवन में लगेगा ऋण शिविर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…

16 hours ago

आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे आयोग अध्यक्ष, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ…

16 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय में ‘शोध भारती’ शोध पत्रिका का विमोचन, शोध संस्कृति को मिलेगा नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन…

16 hours ago

भरत तिवारी को कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रतनपुरा (राष्ट्र की परम्परा)। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देर शाम…

16 hours ago

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

18 hours ago