Categories: Uncategorized

पुरुष नसबंदी पखवाड़े के तहत जागरूकता अभियान का शुभारंभ

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर सीएचसी के अधीक्षक सीपी सिंह ने जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सारथी वाहन के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को पुरुष नसबंदी के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। वाहन में लगे लाउडस्पीकर और पोस्टर के जरिए परिवार नियोजन के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सीपी सिंह के साथ अभिषेक तिवारी (डीईओ), अरुण चौधरी (बीसीपीएम), आशुतोष उपाध्याय, विजय तिवारी, स्टाफ नर्स, बीपीएम और अन्य सीएचसी स्टाफ मौजूद रहे। इन सभी ने अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में पुरुष नसबंदी को परिवार नियोजन का एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय बताया गया। अधीक्षक सीपी सिंह ने कहा कि पुरुष नसबंदी न केवल परिवार को आर्थिक रूप से स्थिर बनाती है, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायक है। उन्होंने यह भी बताया कि नसबंदी की प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और प्रभावी है।
कार्यक्रम में पुरुष नसबंदी के प्रति सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने और इसे एक सकारात्मक कदम के रूप में देखने की अपील की गई। सीएचसी स्टाफ ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां नसबंदी संबंधी सभी सवालों का समाधान और मुफ्त सुविधाएं दी जाएंगी।
पुरुष नसबंदी पखवाड़े के तहत चलाया गया यह जागरूकता अभियान समाज में जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के प्रति सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इस प्रयास से उम्मीद है कि क्षेत्र के लोग इस अभियान से जुड़ेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं, जन्म और निधन

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: क्यों है यह दिन खास?आज का इतिहास 25 फ़रवरी राजनीतिक…

6 hours ago

14 मार्च को औरैया में राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक रिकवरी से लेकर सिविल वादों तक होगा समाधान

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद औरैया में आगामी 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत…

7 hours ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत गैर सरकारी संगठनों के चयन की प्रक्रिया शुरू

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में…

7 hours ago

क्लासरूम में शर्मनाक हरकत! देवरिया स्कूल वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

देवरिया में स्कूल का अश्लील वीडियो वायरल: क्लासरूम में टीचर-छात्रा का कथित प्रेमालाप, जांच शुरू…

7 hours ago

देवरिया में नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में बढ़ाई गई धाराएं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद देवरिया में नाबालिग से जुड़े गंभीर प्रकरण में पुलिस को…

7 hours ago