03 ग्राम पंचायतों में संचालित हुआ जागरूकता अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) विगत दिवस विकास खण्ड चित्तौरा 03 ग्राम पंचायतों में नया सवेरा योजना अन्तर्गत श्रम विभाग के तत्वावधान में जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया। नया सवेरा योजना के तहत पूर्व से आच्छादित 03 ग्राम पंचायतों बहादुरपुर, ताजपुरखुदाई, नगर में श्रम विभाग, पुलिस विभाग एवं प्रथम संस्था के संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किये गये अभियान के दौरान सत्यापन के साथ-साथ ग्रामवासियों को बाल श्रम के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। उल्लेखनीय है कि नया सवेरा योजना अन्तर्गत आच्छादित 05 ग्राम पंचायतों बहादुरपुर, ताजपुरखुदाई, नगर, सोहरवाँ और धरमनपुर जिनकों बाल श्रम से मुक्त कराने के लिए निरंतर बाल श्रम अभियान एवं जनजागरण कार्यक्रमों का संचालन कर बाल श्रम से मुक्त कराया जा चुका है।
ग्राम पंचायत बहादुरपुर, ताजपुरखुदाई, नगर में संचालित किये गये अभियान के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान द्वारा दुकानदारों को बाल श्रम से संबन्धित कानूनी प्राविधानों तथा नया सवेरा के डीटीआरपी चंद्रेश यादव द्वारा ग्रामवासियों को प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजने के लिये प्रेरित किया गया। जबकि प्रथम संस्था के राकेश चौबे ने मौजूद ग्रामवासियों को हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर राम व्रक्ष व आरक्षी अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

15 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

16 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

16 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

16 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

16 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

16 hours ago