विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग के प्रांगण में एक विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया और संयुक्त जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. भवनाथ पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
जागरूकता शिविर में मानसिक रोग के प्रति भ्रांतियों को दूर करने के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया गया तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तर से मिलने वाली सुविधाओं के विषय में बताकर उपस्थित समस्त जनमानस को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में एचआर इंटर कॉलेज के छात्रों व डीजी स्वास्थ्य फाउंडेशन नाथनगर के सदस्यों द्वारा एक-एक नुक्कड़ नाटक तथा पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गयाl प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गयाl
इसके साथ ही एक विशाल जागरुकता रैली का भी आयोजन किया गयाl जिस अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोहन गुप्ता द्वार स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाली स्टाफ नर्सो को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

7 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

15 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

16 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

16 hours ago