एवीबीपी की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाई गई

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जैतीपुर इकाई द्वारा विद्यार्थी परिषद के 74 वर्ष पूर्ण होने पर रामचंद्र सिंह इंटर कॉलेज खण्डसार में स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। छात्र महोत्सव कार्यक्रम के साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर, पुरस्कार वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रान्त कोषाध्यक्ष मचकेन्द्र सिंह ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई तबसे लगातार राष्ट्रवादी विचार धारा को लेकर छात्र छात्राओं के बीच कार्य कर रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा संघठन है जो छात्र,छात्राओं और देश हित मे काम करता चला आ रहा है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं राजा सागर प्रथम,अभिषेक सिंह द्वितीय, कशिश सिंह को तृतीय एवं समान अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन विजेताओं पुनीत, सुरजीत शर्मा, आयुषी को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड संचालक ओमपाल सिंह , प्रबंधक रुम सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि आदि गुप्ता नें प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सतीश यादव,राघवेंद्र सिंह ,अभिषेक सागर प्रिंस,सपना,दीपा,अमरेंद्र शिवम सहित काफी सख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

19 minutes ago

🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…

23 minutes ago

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

8 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

9 hours ago