राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिकारियों के साथ हुई प्री-ट्रायल बैठक, दिए गये निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास के अधिकारियों के साथ दीवानी न्यायालय के वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त खंड विकास अधिकारी चिन्हित किये हुये मामलें को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.09.2023 के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावें।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें ने समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार करावे तथा अपने विभाग से संबंधित जो भी मामले है ग्राम सभा स्तर पर चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करावे एवं अबतक चिन्हित मामलों की संख्या से अवगत करावे।   
         इसी क्रम में उन्होंने बताया कि  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया  देवेन्द्र सिंह ने जनपद के समस्त विभाग के अधिकारियों को इस राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु एक साथ आगे आने का आह्वान किया और उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.09.2023 दिन शनिवार को आयोजित किया जाना सुनिश्चित हैं जिसमें व्यापक स्तर पर बैंक, बीमा, राजस्व, विद्युत, जल, सर्विस में वेतन एवं भत्ते, सिविल, श्रम, अन्य लघु अपराधिक मामलें तथा प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाना हैं। जिसमे सभी अधिकारी, कर्मचारी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनावे।
       इस बैठक में अरूण कुमार पांडेय खंड विकास अधिकारी तरकुलवा, देसही देवरिया, अनिल कुमार सिंह तरकुलवा, राजीव गुप्ता देवरिया सदर, बैतालपुर, आनंद प्रकाश सलेमपुर, लार भद्द्यन लाल भाटपार रानी, भटनी, देवेंद्र प्रसाद बरहज, रामप्रीत निषाद गौरीबाजार, अभय प्रताप पाल रामपुर कारखाना, शांति देवी भलूवनी, भागलपुर, इरसाद रुद्रपुर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

11 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

11 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

11 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

11 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

11 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

12 hours ago