सहकारिता विभाग के माध्यम से रवि अभियान माह दिसम्बर तक उर्वरक की उपलब्धता

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सहायक आयुक्त सहकारिता शिवजी यादव ने जनपद के सभी कृषको को सूचित करते हुए बताया है कि, सहकारिता विभाग के माध्यम से रवी अभियान माह दिसम्बर 2022 तक, फास्फेटिक उर्वरक लक्ष्य 8774 मै0टन एवं यूरिया का 10146 मै0टन का निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष जनपद में कुल उपलब्धता फास्फेटिंक 7946 मै0टन एवं यूरिया 6694 मै0 टन अबतक रहा है, जिसमें से कुल फास्फेटिक 7656 मै0टन एवं यूरिया 4492 मै0टन का वितरण किसानों / सहकारी समितियों के कृषको को किया जा चुका है, तथा सहकारी समितियों एवं पीसीएफ कृषक सेवा केन्द्रो पर 280 मै0टन डीएपी एवं यूरिया 878 मै0टन उपलब्ध है। साथ ही साथ पीसीएफo बफर में 150 मै0 टन डीएपी एवं 1500 मै0टन प्रीपोजिशनिक यूरिया उर्वरक का स्टाक मौजूद है, जिसे जिलाधिकारी की अनुमति से 91 पैक्स समितियों तथा 9 पीसीएफ० कृषक सेवा केन्द्रो हेतु अवमुक्त किया जा चुका है। उक्त 1500 मै0टन प्रीपोजिशनिक यूरिया सहकारी समितियों को भेजी जा रही है, जो समितियों के माध्यम से कृषको को उचित दर 266.50 प्रति बोरी की दर से वितरित की जा रही है
सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि, जनपद में दानेदार यूरिया के स्थान पर तरल यूरिया (नैनो यूरिया) सहकारी समितियों व पीसीएफ० एवं इफको के कृषक सेवा केन्द्रो पर भरपुर मात्रा में उपलब्ध है, जिसका मूल्य 225 रू0 प्रति सीसी (आधा लीटर) है उसका उपयोग किसान दानेदार यूरिया के स्थान पर तरल यूरिया के रूप में अपनी गेहूं की फसल में छिड़काव के रूप में सुगमता पूर्वक कर सकते है।
किसानों भाईयों से अपील करते हुए उन्होनें बताया कि, उपरोक्त उर्वरक बिक्री केन्द्र पर अपना मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड एवं जोतबही की छाया प्रति, प्रस्तुत कर अपनी वर्तमान आवश्यकता को देखते हुये उर्वरक प्राप्त करे। जनपद में उर्वरक की कोई कमी नही है। किसी भी दशा में उर्वरक अधिक मात्रा में कदापि न ले ।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त उर्वरक बिक्री केन्द्र प्रभाारियों को यह भी सख्त चेतावनी दी गयी है कि, निर्धारित दर पर ही किसानों को उर्वरक की बिक्री की जाय। कही से भी ओभर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होने पर दोषी के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

5 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

6 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

7 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

7 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

7 hours ago