भतीजे की चाकू मारकर हत्या जमीन विवाद में चाची, पति व प्रेमी गिरफ्तार


भुता थाना क्षेत्र के म्यूड़ी कला गांव की घटना, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया

बरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।भुता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव म्यूड़ी कला में जमीन के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। आरोप है कि युवक की चाची ने अपने पति और प्रेमी के साथ मिलकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घायल युवक को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 28 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है, जो अपने चाचा के परिवार के साथ लंबे समय से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद में उलझा हुआ था। किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। चाची ने कथित रूप से पहले से रची साजिश के तहत अपने पति और प्रेमी के साथ मिलकर जितेंद्र पर चाकू से कई वार किए।

परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर अस्पताल भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आरोपित चाची, उसके पति और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मतदान, जनमत संग्रह और सुरक्षा: बांग्लादेश संसदीय चुनाव की पूरी तस्वीर

ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बांग्लादेश में 13वां संसदीय चुनाव कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न…

9 minutes ago

न्याय की लड़ाई में आगे आए अधिवक्ता आनंद चौरसिया

अन्याय के विरुद्ध मौन विकल्प नहीं: अधिवक्ता आनंद चौरसिया ने उठाई न्याय की बुलंद आवाज…

47 minutes ago

यूपी पुलिस मुठभेड़: बुढ़ाना में इनामी बदमाश अमजद का अंत

बुढ़ाना मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, दरोगा-सिपाही घायल, एसपी देहात की जैकेट…

49 minutes ago

DTC Senior Manager Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आयु सीमा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने सीनियर मैनेजर के पदों पर…

51 minutes ago

Canada School Shooting: ब्रिटिश कोलंबिया में 8 की मौत, 24 घायल; हमलावर ने की आत्महत्या

Canada School Shooting: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हुए एक दर्दनाक स्कूल शूटिंग मामले…

52 minutes ago

बार-बार मिल रही धमकियों से पटना कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पांच दिनों में तीसरी बार हाई…

2 hours ago