मासूम के अपहरण की कोशिश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामनगर ग्राम पंचायत में बुधवार देर शाम करीब 7 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब 6 वर्षीय मासूम बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया। ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसवा राजा ग्राम पंचायत निवासी राज चौहान पुत्र गुड्डू चौहान (उम्र लगभग 6 वर्ष) को भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा राजा निवासी अनंत प्रजापति पुत्र सुरेश प्रजापति, हाल मुकाम सेमरा राजा, बहला-फुसलाकर ले जाता हुआ देखा गया। घटना सिसवा राजा नहर की पटरी के पास की बताई जा रही है, जहां से आरोपी बच्चे को उठाकर ले जा रहा था। बच्चे को ले जाते देख ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद शोर मचाते हुए लोगों ने आरोपी का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दौड़ाकर पकड़ लिया।

मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। स्थिति को देखते हुए आरोपी और बच्चे को ग्राम प्रधान रामनगर के घर सुरक्षित रखा गया और तत्काल सदर कोतवाली महराजगंज को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल तीन पुलिस गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की तथा पीड़ित बच्चे के परिजनों से भी बातचीत की।

बताया गया कि सिसवा राजा का टोला रामनगर सदर कोतवाली क्षेत्र में आता है, जबकि सिसवा राजा गांव भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित है, जिसको लेकर क्षेत्राधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी के पास से एक छोटा चाकू और रस्सी भी बरामद की गई है, जिससे उसकी नीयत पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालांकि पुलिस की ओर से आरोपी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। बच्चे को सदर कोतवाली शिकारपुर पुलिस चौकी ले जाया गया। पीड़ित बच्चे के परिजनों से थाने पर लिखित तहरीर देने को कहा गया है, ताकि विधिक कार्रवाई की जा सके।

घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपी नहीं पकड़ा जाता, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता की आवश्यकता को उजागर करती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

6 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

6 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

7 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

7 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

7 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

7 hours ago